Siwan News ई-रिक्शा के इंतजार में खड़ी वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
सीवान, सितम्बर 22 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चोरौली गांव के समीप एनएच 331 पर रविवार को सड़क किनारे ई-रिक्शा के इंतजार में खड़ी एक वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए भगवानपुर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया। हालांकि, परिजन उसे पटना ले जाने के बजाय सीवान के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा इलाज कराने लगे, जहां रविवार की शाम उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान चोरौली गांव निवासी सत्येन्द्र सिंह की पत्नी गौरा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद अज्ञात वाहन का चालक वाहन ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.