Siwan News ईवीएम वेयरहाउस में संबंधित सुरक्षा मानकों के अनुरूप की जांच
सीवान, अगस्त 26 -- Siwan News सीवान। सीवान सदर प्रखंड के भंटापोखर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का नियमित मासिक निरीक्षण डीएम विजय प्रकाश मीणा व एसपी भारत सोनी ने संयुक्त रूप से मंगलवार को किया। इस क्रम में उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस में संबंधित सभी सुरक्षा मानकों के अनुरूप जांच की। डीएम ने वेयरहाउस में सीसीटीवी का निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा कर्मियों से सजग व सतर्क रहने का निर्देश दिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। ध्यान देने वाली बात है कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देश के मद्देनजर ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस में रखे हुए ईवीएम वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम व एसपी द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाना है। यह भी पढ़ें- ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.