सीवान, अगस्त 25 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। ईद मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से मंगलवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के नेतृत्व में निकले फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल हुए। फ्लैग मार्च समाहरणालय परिसर से शुरू हुआ। इसके बाद थाना मोड़, बबुनिया मोड़, मखदूम सराय, बड़ी मस्जिद, शांति वट वृक्ष, नया किला सहित शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों से होते हुए जेपी चौक पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील ...