सीवान, अगस्त 27 -- Siwan News महाराजगंज, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और धार्मिक जज्बे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें मुस्लिम समुदाय के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: ईद मिलादुन्नबी पर शहर में निकाला भव्य जुलूसजुलूस का माहौल जुलूस के दौरान पूरा शहर जश्न के माहौल में नजर आया और जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। जुलूस में घोड़े और ऊंट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा अलग-अलग थीम पर तैयार की गईं तरह-तरह की आकर्षक झांकियों की भी प्रदर्शनी की गई। झांकियों और जुलूस को देखने के लिए सड़क के किनारे बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। युवाओं और बच्चों में भी जुलूस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- ईद ...