सीवान, अगस्त 27 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहेब के जन्मदिन जश्ने ईद ए मिलादुन्नबी के मौके पर जुलुस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें मुसलमान भाइयों ने पैगम्बर मोहम्मद साहेब की शान में तकरीरें पढ़ीं। जगह-जगह नातिया कलाम पेश कर पैदाइशी की खुशियां मनाई गईं। यह भी पढ़ें- Banka News: अमन चैन के साथ मना ईद-ए-मिलाद-उन-नबीजुलूस की रचना जुलूस में मुसलमान समाज के लोगों ने मोहम्मद साहेब के बताए हुए रास्ते पर चलने एवं मानवता के लिए दिए हुए संदेश को सुनाते हुए जुलूस निकाला। इसे बारह रबी-अल अव्वल के रूप में भी मनाया जाता है। प्रखंड मुख्यालय में निकाले गए जुलूस में भगवानपुर दर्जी टोला, अंसारी मोहल्ला, हिलसड़ एकावन टोला, महम्मदपुर, चक्रवृद्धि, रामपुर पाण्डेय टोला, रामपुर दर्जी टोला व...