Siwan News इमरजेंसी वार्ड में बढ़ रहे मरीज, डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से बढ़ा कार्यभार
सीवान, अगस्त 3 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इन दिनों मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते दबाव को देखते हुए अस्पताल में बेडों की संख्या पहले की अपेक्षा बढ़ाई गई है, लेकिन डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या में वृद्धि नहीं होने से उपचार व्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। सीमित संसाधनों के बीच चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने में जुटे हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार इमरजेंसी वार्ड की प्रत्येक पाली में एक एमबीबीएस चिकित्सक, एक आयुष चिकित्सक, दो जीएनएम व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। वहीं, प्रत्येक पाली में 70 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सड़क दुर्घटना, मारपीट, सर्पदंश, सांस लेने में तकलीफ सहित अन्य गंभीर बीमारियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.