Siwan News इंदौली में 17 लीटर 640 एमएल विदेशी शराब बरामद
सीवान, अगस्त 14 -- Siwan News महाराजगंज, एकप्रतिनिधि। इंदौली गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 17 लीटर 640 एमएल विदेशी शराब बरामद की। पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी शराब और बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से होंडा एसपी 125 बाइक भी जब्त की है। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ शराब कारोबारी बाइक से शराब की खेप लेकर डिलीवरी के लिए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर प्रशिक्षु पुअनि दिव्यांशु कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक और शराब छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शराब और बाइक जब्त कर थाने पहुंचाया। मामले में रवि कुमार सिंह, विनोद सिंह (मुरा, सिसवन) समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.