सीवान, अगस्त 14 -- Siwan News भगवानपुर हाट, विनय श्रीवास्तव । अगस्त 2026 को भारत की स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूरे होने पर देश में 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने को लेकर पूरे क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इससे लोगों में अपने देश के प्रति प्रेम की भावना को जागृत करने के लिए सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यह भी पढ़ें- Siwan News राजेन्द्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी के प्रशिक्षु छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा का आयोजन इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यालय के एस एस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज भगवानपुर हाट के छात्र-छात्राओं ने उत्साह और देशभक्ति के माहौल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर निकले छात्र-छात्राओं ने देशप्रेम का संदेश दिया। इस दौरान सभी महान महापुरुषों क...