सीवान, जुलाई 15 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाने के सिसवां कला गांव में अज्ञात चोरों द्वारा दो रिटायर्ड आर्मी जवान के बंद घरों का निशाना बनाया, जहां चोरों द्वारा विपिन बिहारी सिंह व अमरजीत सिंह के मकान के पिछे से ज़ंगले के सहारे छत पर चढ़कर आंगन में उतर कर सभी कमरों का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

चोरी की जानकारी दोनों सेवानिवृत्त आर्मी जवान का पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। जो कभी कभी घर आते जाते थे, इसकी जानकारी अहले सुबह को मिली जब घर का ताला टूटा देख अन्य पट्टीदार मनोज सिंह द्वारा जानकारी परिजनों को दी गई। वहीं डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना की जांच-पड़ताल किया। जहां सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था, सामान भी बिखरे पड़े थे। वहीं एक घर का बैट्री और इन...