Siwan News आर्केस्ट्रा और डीजे बजाने पर 124 ज्ञात और एक हजार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
सीवान, सितम्बर 23 -- Siwan News आर्केस्ट्रा और डीजे बजाने पर 124 ज्ञात और एक हजार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज पुलिस कर रही है आगे की कार्रवाई प्रशासन के निर्देश का उल्लंघन करने पर हुई कार्रवाई बड़हरिया। प्रखंड के लकड़ी दरगाह में सोमवार को आयोजित महावीरी अखाड़ा मेले के दौरान जिला प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करना महावीरी अखाड़ा पूजा कमिटियों के सदस्यों पर भारी पड़ गया। जिसमें प्रशासन ने 124 ज्ञात और एक हजार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। महावीरी मेला में प्रशासन के द्वारा प्रतिबंध के बावजूद डीजे बजाने, आर्केस्ट्रा कराने तथा नर्तकियों द्वारा अश्लील गीतों पर प्रदर्शन किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। लकड़ी दरगाह में सात अखाड़ों के पूजा कमिटी के कुल 124 सदस्यों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.