सीवान, सितम्बर 12 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के टड़वा परसिया बाजार में आभूषण दुकान में लूट के दौरान दुकानदार पर चाकू से हमला करने और इलाज के दौरान उसकी मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गोपालगंज जिले के माझागढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी अजय कुमार राम के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News टड़वा बाजार में चार जवानों की तैनाती, बढ़ी सुरक्षाजांच में संलिप्तता जांच में सामने आई संलिप्तता घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई शुरू की थी। जांच के दौरान अजय कुमार राम की इस वारदात में संलिप्तता सामने...