Siwan News आपसी विवाद में मारपीट सात लोग घायल
सीवान, अगस्त 29 -- Siwan News सिसवन। थाना क्षेत्र के सुवहीं गांव में आपसी जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में सात लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी टेमन यादव का पुत्र शर्मा यादव, शर्मा यादव का पुत्र सूरज कुमार यादव, किशन देव यादव का पुत्र चंद्रमा यादव, हरेंद्र यादव का पुत्र विशाल कुमार यादव, दशरथ यादव का पुत्र सोनू यादव, चंद्रमा यादव का पुत्र मृत्युंजय यादव व विश्वकर्मा यादव का पुत्र गोलू कुमार यादव शामिल है। सभी घायलो का इलाज ससिसवन रेफरल अस्पताल में करने के बाद कुछ लोगों को सीवान रेफर किया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.