सीवान, अक्टूबर 3 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में सलेमपुर निवासी शशि कुमार महतो की पत्नी नीलम देवी के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। इस पीड़ित महिला ने अपने ससुर लौहर महतो, सास सोनिया देवी, देवर सुजीत कुमार सहित चार लोगों को आरोपित किया है। उसने सभी पर मारपीट करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: मारपीट में चार लोगों पर केस दर्ज किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...