Siwan News आपसी भाईचारे और सद्भाव के बीच अकीदत के साथ निकला ताजिया का जुलूस
सीवान, जून 27 -- Siwan News महाराजगंज, हिंदुस्तान टीम। अनुमंडल मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को हजरत इमाम हुसैन अलैईस्सलाम की याद में ताजिया का जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने विभिन्न तरीकों से हजरत इमाम हुसैन और शोहदा-ए-कर्बला की याद में मोहर्रम कमेटी द्वारा ढोल-ताशे के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग शहर के आरबीजीआर कॉलेज परिसर में पहुंचे, जहां सभी ताजिया का मिलान किया गया। ताजिया मिलान देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। अखाड़ा व ताजिया के साथ युवाओं ने शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह रुककर यादें हुसैन मनाया। पुरानी बाजार, पसनौली सागर, पसनौली गगन, मोहन बाजार, काजी बाजार, बंगरा, तेवथा, धनछुहा सहित दर्जनों अखाड़ों में शामिल पारंपरिक हथियारों से लैस लोग ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। यह भी पढ़ें- Nawada News हसन-हुसैन की शहादत को किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.