सीवान, अक्टूबर 6 -- Siwan News सिसवन। थाना क्षेत्र के कचनार गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में छह लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी हरेराम राय की पत्नी संगीता देवी पुत्री ज्योति कुमारी और नंदनी कुमारी के अलावा लालबाबू राय की पत्नी हीराझरी कुवंर पुत्र राजू कुमार व मुन्ना कुमार राय की पत्नी नेहा कुमारी शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। इन परिवारों के बीच पूर्व से ही विवाद चल रहा है जिसमें हुई मारपीट में सभी लोग घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...