Siwan News आपसी जमीन विवाद में मारपीट 6 महिलाएं घायल
सीवान, सितम्बर 5 -- Siwan News सिसवन। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में 6 महिलाएं घायल हो गई। घायलो में स्थानीय निवासी द्वारिका यादव की पत्नी पूजा देवी व पुत्री पींकी कुमारी महादेव यादव की पत्नी ममता देवी व पुत्री मानवी कुमारी धरीक्षण यादव की पत्नी चंद्रावती देवी व जगन्नाथ यादव की पत्नी इतवारी देवी शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। पूर्व के दिनों से इन परिवारों के बीच जमीन विवाद का मामला चल रहा था जिसमें मारपीट पर सभी लोग घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.