सीवान, अगस्त 14 -- Siwan News सिसवन। चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी विजय प्रसाद का पुत्र हुकुम प्रसाद व हुकुम प्रसाद की पत्नी प्रियंका कुमारी शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...