Siwan News आठ वर्षीय बच्चे के अपहरण का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजा
सीवान, नवम्बर 3 -- बड़हरिया में बच्चे के अपहरण का प्रयास Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया-मीरगंज मुख्य मार्ग पर लकड़ी दरगाह के माली मोड़ के समीप आठ वर्षीय बच्चे के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। परिजनों की सतर्कता से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को सोमवार को जेल भेज दिया। आरोपित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी नसरुल्लाह मियां के पुत्र जिगर आलम (30 वर्ष) के रूप में हुई है। इस मामले में माली मोड़ निवासी शैलेन्द्र माली की पत्नी ललिता देवी ने थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम उनका आठ वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार दरवाजे पर था। इसी दौरान आरोपित उसे अगवा कर अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। इस पर परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.