सीवान, जुलाई 30 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरदोबारा पंचायत के बाभनवारा गांव के निवासी सरपंच विनोद कुमार कुशवाहा का शव यूपी के गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर हथौड़ा गांव के समीप 28 जुलाई को रेल के पटरी किनारे जंगल के एक पेड़ से लटका मिला। सरपंच विनोद कुमार कुशवाहा 22 जुलाई को शाम से घर से लापता थे। जिसकी खोज परिजनों ने की थी। कहीं पता नहीं लगने पर 28 जुलाई को सरपंच विनोद कुमार कुशवाहा के भतीजा आतिश कुशवाहा ने स्थानीय थाने में गुमशुदा को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। गुमशुदी के प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में लग गई थी। यह भी पढ़ें- मौत बनी मिस्ट्री! 45 दिन बाद कब्र से निकाला गया युवक का शव, पत्नी पर हत्या का आरोपमृत्यु संदिग्ध अवस्था में इधर सरपंच के संदिग्ध अवस्था में मौत के सूचना पर पर...