Siwan News आग से झोपड़ी और घर जले, अनाज, कपड़े, नकदी व जेवर राख
सीवान, अक्टूबर 30 -- चिताखाल गांव में आग से घर राख Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड के चिताखाल गांव में बुधवार की देर रात अचानक आग लगने से शायरा खातून की झोपड़ी और कंक्रीट का घर जलकर राख हो गया। आग में अनाज, कपड़े, नकदी, जेवरात समेत घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है।ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार की देर रात अचानक झोपड़ी से धुआं और आग की तेज लपटें निकलने लगीं। आग देखकर शायरा खातून शोर मचाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि उसके पास जाना भी मुश्किल हो रहा था। इसके बावजूद ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कीचड़, बालू और पान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.