Siwan News आकाशीय बिजली गिरने से शूरवीर गांव का ट्रांसफार्मर जला
सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के शूरवीर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बिजली ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने के बाद पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने से घरों में पंखे और कूलर बंद हैं, वहीं पानी समेत रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जले ट्रांसफार्मर को जल्द बदलकर गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के कारण बिजली की जरूरत अधिक है, ऐसे में जल्द बिजली बहाल नहीं होने पर परेशानी और बढ़ सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.