सीवान, अक्टूबर 13 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के कंधवारा स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण डीएम विजय प्रकाश मीणा ने किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की व्यवस्था के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। कंप्यूटर कक्षा, सामान्य क्लास रूम, पुस्तकालय, शौचालय व परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय के रंग रोगन, चहारदीवारी, शौचालय, प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्षा आदि को और बेहतर बनाने व छात्राओं की सुरक्षा का खास ध्यान रखने का निर्देश दिया ताकि पढ़ाई के दौरान किसी तरह की कोई समस्या नहीं हो। बहरहाल, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर डॉ. भीम राव आंबेडकर आवासीय विद्यालय पहुंचे डीएम विद्यालय की छात्राओं के साथ बैठकर भोजन क...