Siwan News आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में चकरी के इंजीनियर की मौत
सीवान, अक्टूबर 7 -- Siwan News रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के चकरी गांव निवासी इंजीनियर विकास सिंह की आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार विकास सिंह बचपन से ही मेधावी छात्र थे। उन्होंने विद्यालयी शिक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन किया। इसके बाद जेईई की परीक्षा उत्तीर्ण कर दिल्ली के प्रतिष्ठित संस्थान से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी।
घटना का विवरण इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद विकास सिंह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत थे। बाद में दिल्ली स्थित इस्कॉन मंदिर से प्रभावित होकर उन्होंने नौकरी छोड़कर इस्कॉन के प्रचार-प्रसार से जुड़कर कार्य करना शुरू किया। इसी सिलसिले में वे आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले पहुंचे थे।
दुर्घटना के समय परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.