Siwan News आंधी-बारिश में हर बार ठप होती बिजली, तीन दिन से जामो बाजार समेत गांवों में संकट
सीवान, सितम्बर 27 -- Siwan News जामो/गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। गोरेयाकोठी प्रखंड के जामो बाजार समेत आसपास के गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जनजीवन प्रभावित है। बिजली नहीं रहने से घरों की पानी की टंकियां खाली हो गई हैं। मोबाइल चार्ज नहीं होने से कई लोगों का संपर्क प्रभावित है। ऑनलाइन और सरकारी कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ा है। रात में अंधेरा रहने से लोगों को सांप-बिच्छू का डर भी सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बारिश या तेज हवा शुरू होते ही बिजली आपूर्ति बाधित होना आम बात हो गई है। लोगों का सवाल है कि यदि पेड़ों की डालियां तारों से टकराने के कारण फॉल्ट होता है तो बरसात से पहले संवेदनशील स्थानों की पहचान कर डालियों की छंटाई क्यों नहीं कराई जाती। बार-बार एक ही कारण से बिजली बाधित होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.