सीवान, अक्टूबर 14 -- राइस मिलों पर बकाया राशि का मामला Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। आंदर नगर पंचायत पैक्स की 15 लाख 13 हजार 280 रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने को गंभीरता से लेते हुए ब्लू बर्ड राइस मिल व देव राइस मिल को ब्लैक लिस्ट करने की अनुशंसा कर दी गई है। बताया जा रहा कि दोनों राइस मिल के संचालक अनिल कुमार सिंह पर धान कुटाई के बाद मिलने वाले राइस ब्रान, भूसी व पुराने गन्नी बैग की राशि का भुगतान नहीं करने का आरोप है। इसके मद्देनजर सारण प्रमंडल के संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियों ने बिहार राज्य खाद्य निगम सीवान के जिला प्रबंधक को पत्र भेजकर कार्रवाई की अनुशंसा की है। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए दोनों मिलों को काली सूची में डालने की अनुशंसा की गयी है। दरअसल, आंदर पैक्स अध्यक्ष पंकज क...