Siwan News आंदर ढाला के पास मिले शव की हुई पहचान, मधेपुरा का निकला युवक
सीवान, जुलाई 9 -- Siwan News सीवान,नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला के समीप मंगलवार को बरामद अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र निवासी भोलू साहनी के 27 वर्षीय पुत्र विकास साहनी के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विकास साहनी रोजगार के सिलसिले में कानपुर गया था। वहां उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद वह 5 जुलाई को आम्रपाली एक्सप्रेस से अपने गांव लौट रहा था। उसके रिश्तेदार नीतीश कुमार ने बताया कि विकास साहनी थोड़ा मंदबुद्धि का था। यात्रा के दौरान अगले दिन सीवान जंक्शन पर विकास शौच के लिए ट्रेन से उतरा था।
विकास की खोज इसी दौरान ट्रेन खुल गई और वह सीवान में ही छूट गया। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। काफी खोजबीन के बाद परिजन विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.