सीवान, अक्टूबर 28 -- सिसवन के आंगनबाड़ी केंद्रों में स्मार्ट टीवी योजना अधूरी Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक बाल शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की सरकारी पहल विभागीय उदासीनता के कारण धरातल पर पूरी तरह नहीं उतर पा रही है। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई कराने के उद्देश्य से करीब छह माह पहले 50 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराए गए थे। लेकिन छह माह बीत जाने के बावजूद अधिकांश केंद्रों में टीवी इंस्टॉल नहीं किए गए हैं। इससे छोटे बच्चों को आधुनिक और आकर्षक तरीके से शिक्षा देने की योजना का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। टीवी से पढ़ाई कराने की योजना अधूरी सरकार की मंशा थी कि स्मार्ट टीवी के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को डिजिटल तरीके से शिक्षा दी जाए। इसके जरि...