Siwan News आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण की सीडीपीओ ने की जांच
सीवान, अक्टूबर 24 -- Siwan News बड़हरिया। बाल विकास परियोजना की योजनाओं को धरातल पर पारदर्शी तरीके से लागू करने के उद्देश्य से प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण का निरीक्षण किया गया। सीडीपीओ कुमारी राखी ने रामपुर, नवलपुर सहित कई अन्य पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर टीएचआर वितरण स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ ने मौके पर मौजूद आंगनबाड़ी सेविकाओं से वितरण प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी ली और पंजियों का मिलान किया। उन्होंने केंद्रों पर पहुंचकर यह देखा कि निर्धारित मानक एवं नियमों के अनुसार पात्र लाभुकों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है सीडीपीओ कुमारी राखी ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप टीएचआर वितरण में पूर्ण पारदर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.