Siwan News अष्टधातु की मूर्ति, घंटा के साथ एक युवक गिरफ्तार
सीवान, जून 29 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में अहले सुबह में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कबाड़ की दुकान में अष्टधातु के मूर्ति, नाग देवता का मूर्ति और घंटा बेचने एक युवक लेकर चला आया। इधर कबाड़ संचालक इसकी संदेह होने पर तुरंत सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस भगवान की अष्टधातु की मूर्ति और घंटा जप्त करते हुए चोर के अपने कब्जे में लेकर थाने लाई और पूछताछ कर रही है। पकड़ा गया युवक थाना क्षेत्र के चैन छपरा गांव निवासी खजांची महतो का पुत्र धनेश्वर महतो बताया गया है।
पुलिस की कार्रवाई बता दें कि चैन छपरा निवासी धनेश्वर महतो अष्टधातु की हनुमान जी की मूर्ति, नाग देवता की मूर्ति तथा एक बड़ा घंटा लेकर बड़हरिया-गोपालगंज मुख्य मार्ग स्थित बड़हरिया पुरानी बाजार में मनोज कबाड़ी की दुकान पर बेचनें पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.