Siwan News अश्लेषा ने रख ली सावन की लाज, जमकर हुई बारिश से राहत
सीवान, अगस्त 14 -- Siwan News रघुनाथपुर, शशिभूषण। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे जिले के लोगों को गुरुवार की झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं खेतों में पर्याप्त पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल उठे। धान समेत खरीफ फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हुई है। दूसरी ओर जमकर हुई बारिश से कस्बे के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा और बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी काफी कम रही।
बारिश का समय गुरुवार की दोपहर बाद पौने 4 बजे उत्तर-पश्चिम दिशा से काली घटाएं बारिश लेकर पहुंच गई। शुरू हुई तेज बारिश से खेत लबालब भर गए। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण किसान चिंतित थे और धान की रोपाई प्रभावित हो रही थी। हालांकि, धान की रोपनी लगभग हो चुकी है।
क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.