सीवान, जुलाई 13 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तत्वावधान में मद्य निषेध, उत्पाद व निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक उत्पाद विभाग के रिक्त पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा रविवार को हुई। शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, डीएवी हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज व ब्रज किशोर हाई स्कूल श्रीनगर समेत 16 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली की परीक्षा पूर्वाहृ 11 बजे से मध्याहृन एक बजे तक ली गई। यह भी पढ़ें- 4247 अभ्यर्थियों ने छोड़ी मद्य निषेध दारोगा बहाली की परीक्षापरीक्षा का समय और उपस्थिति परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह साढ़े 9 बजे थी। लिखित परीक्षा में 8260 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन 4075 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, विभिन्न कारणों से 4205 अनुपस्थित पाए गए। बहरह...