सीवान, सितम्बर 27 -- Siwan News रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में तेज हवा और बारिश से ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, पेयजल और मोबाइल चार्जिंग की समस्या से लोग परेशान है। इस अर्नब चक्रवात के प्रभाव से प्रखंड क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से जनजीवन बेहाल, बिजली ठप, खेती भी तबाहजनजीवन पर प्रभाव तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं, जबकि घरों की छतों पर लगाए गए करकट (टीन/शीट) भी उड़ गए। कई इलाकों में बिजली के तार और आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने से पिछले 16-17 घंटे से बिजली सप्लाई बाधित है। कई जगह 24 घंटे से बिजली नहीं आई है। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मोबाइल फोन चार्ज ...