Siwan News अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू
सीवान, सितम्बर 22 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के सभी संकुलों में कक्षा एक से आठवीं तक हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। संकुल समन्वयक अपने-अपने सीआरसीसी में उत्तर पुस्तिकाओं का निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वितरण कर मूल्यांकन कार्य की समीक्षा कर रहे हैं। नामित शिक्षक भी जिम्मेदारी के साथ मूल्यांकन कार्य में जुटे हैं। मूल्यांकन पूरा होने के बाद विद्यार्थियों के प्राप्तांक विभागीय पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे। बीईईओ राजीव पांडेय ने बताया कि मूल्यांकन के बाद शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित कर बच्चों के प्रदर्शन की जानकारी अभिभावकों को दी जाएगी। इससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति का सही आकलन कर कमजोरियों को दूर करने और पठन-पाठन में सुधार की दिशा में काम किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- मूल्यांकन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.