सीवान, अगस्त 27 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत हसनपुरा सहित प्रखंड के मुस्लिम इलाकों में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस दोपहर 12 बजे तक निकाला गया। अरंडा, उसरी खुर्द, उसरी बुजुर्ग, शेखपुरा, निजामपुर, खाजेपुर, सेमरी, टोलापुर, करमासी और जलालपुर समेत अन्य गांवों से अकीदतमंद इस्लामी झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए। हसनपुरा बस स्टैंड से निकला जुलूस कर्बला स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल के समीप पहुंचा। ईद मिलादुन्नबी को लेकर मंगलवार रात विभिन्न स्थानों पर मिलाद का आयोजन हुआ। मस्जिद, मदरसा, गली-मोहल्ले और घरों को दूधिया रोशनी से सजाया गया था। बुधवार सुबह दरूद व सलाम पेश कर फातेहा पढ़ी गई और देश व समाज की सलामती के लिए दुआ मांगी गई। यह भी पढ़ें- दरौली में अमन, भाईचारे और इंसानियत का दिया संदेश कर्...