सीवान, नवम्बर 18 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और कमजोर बच्चों को बेहतर पढ़ाई का अवसर देने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। अब सरकारी विद्यालयों के बच्चे नियमित कक्षाओं के बाद शाम में भी पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए बिहार शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में संकल्प संध्या कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। खासकर उन बच्चों पर ध्यान दिया जाएगा, जो पढ़ाई में कमजोर हैं या आर्थिक परिस्थितियों के कारण निजी ट्यूशन और कोचिंग का लाभ नहीं उठा पाते हैं। सीवान जिले में इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के संचालन के लिए दो विद्यालयों का चयन किया गया है। इनमें वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज और श्रीमती...