सीवान, सितम्बर 3 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसपी भारत सोनी ने कहा कि आगामी पर्व के दौरान जिले भर में विधि-व्यवस्था व शांति-व्यवस्था में खलल डालने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Siwan News महावीरी झंडा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से होगी जुलूस की निगरानीसोशल मीडिया पर अफवाहें सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वाले को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई करने व आयोजनकर्ता से जुलूस के लिए शर्तों का पालन हर हाल में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि कि लाईसेंसधारी हमेशा जुलूस के साथ अपनी लाईसेंस रखेंगे, दंडाधिकारी या पुलिस पदाधिकारी के मांगे जाने पर जुलूस का लाईसेंस दिखायेगें।जुलूस के नियम उन्होंने जुलूस में अंकित तिथि, समय व रूट का दृढ़ता से पालन करवाने का निर्देश दिया। कहा कि लाईसेंस किसी भ...