सीवान, जुलाई 12 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। अनुमंडलीय अस्पताल महाराजगंज में शनिवार को जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारे का शुभारंभ उपाधीक्षक डॉ. सुमित कुमार की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन परिवार कल्याण सलाहकार देवेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, जीएनएम छात्राओं एवं अस्पताल कर्मियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- जनसंख्या नियंत्रण के लिए समाज की सोच बदलने की आवश्यकताकार्यक्रम का उद्देश्य उपाधीक्षक डॉ. सुमित कुमार ने अस्पताल में आए मरीजों एवं लाभार्थियों से परिवार नियोजन की विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संतुलित परिवार न केवल बेहतर स्वास्थ्य का आधार है, बल्कि समाज और देश के समग्र विकास के लिए भी आवश्यक है। जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और पर...