Siwan News अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नगर निकायों में चरमराई सफाई व्यवस्था
सीवान, जुलाई 31 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान नगर परिषद समेत अन्य नगर निकायों में एक बार फिर से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। श्रावण मास के पहले ही दिन लोगों को गंदगी व कूड़ा-कचरा का पार कर महादेव के जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचना पड़ा। शहर के शुक्ला टोली, जयप्रकाश नगर, महादेवा, शास्त्री नगर, अंसारी मोहल्ला, लक्ष्मीपुर, दक्खिन टोला, पुरानी किला, मखदुम सराय, निराला नगर, आनंद नगर समेत विभिन्न मोहल्ले व मुख्य मार्ग की सफाई नगर परिषद के सफाई कर्मियों द्वारा नहीं करने से जगह-जगह गंदगी पसर गई है। सुबह-सुबह जब लोग दैनिक कार्यों व बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकले तो जगह-जगह गंदगी देख उनका माथा ठनका। फिर पता चला कि एक बार फिर से नगर परिषद के कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। यह भी पढ़ें- Siwan...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.