Siwan News अनियंत्रित स्कॉर्पियो मिठाई दुकान में घुसी, तीन लोग घायल
सीवान, अगस्त 1 -- Siwan News महाराजगंज/गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो एक मिठाई दुकान में जा घुसी। हादसे में वाहन पर सवार तीन लोग घायल हो गए, जबकि दुकान की मिठाई की शो केस, चूल्हा समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार ने करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कन्हैया की मिठाई दुकान में जा घुसी। उस समय दुकानदार कन्हैया अपने बच्चों के साथ दुकान के बगल में चौकी पर सो रहे थे। तेज धमाके की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। बाहर निकलने पर देखा कि स्कॉर्पियो दुकान की शोकेस तोड़ते हुए अंदर रखे चूल्हे से टकराकर रुकी है। हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही गोरेयाकोठी थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.