Siwan News अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिले प्रमाण पत्र
सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News सीवान विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव में जिलाअधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह व महासचिव अजय कुमार त्रिपाठी को मुख्य चुनाव पदाधिकारी शिवनाथ सिंह एवं चुनाव पदाधिकारी रविंद्र नाथ वर्मा के द्वारा जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं अन्य सभी जीते हुए उम्मीदवारों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मौके पर जिलाअधिवक्ता संघ के सभी सदस्य एवं चुनाव कार्य में लगे सभी पदाधिकारी तथा जिला अधिवक्ता संघ के मुख्य चुनाव पदाधिकारी एवं चुनाव पदाधिकारी के समेत सभी अधिवक्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Siwan News जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम व महासचिव अजय त्रिपाठी चुने गए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.