सीवान, अगस्त 21 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। नव पदस्थापित डीएम विजय प्रकाश मीणा गुरुवार को पहली बार बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में बीडीओ संदीप कुमार ने उनका स्वागत किया। साथ ही प्रखंड में चल रहे कार्यों व आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी। डीएम ने प्रखंड के सभी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने प्रखंड की विशेषताओं, समस्याओं व विकास की संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह उनकी पहली व छोटी बैठक है, आगे विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी। सभी अधिकारी व जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय व सहयोग से टीम के रूप में काम करें। यह भी पढ़ें- Ara News: न्यू-भोजपुर : नये डीएम मनेश मीणा ने विकास योजनाओं में तेजी को बताया प्राथमिकता डीएम ने कहा कि सरकार की तमाम योजन...