सीवान, अगस्त 12 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। दरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित शिक्षा संकुल केंद्र में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार रही। बैठक शुरू होने से पहले ही अधिकारियों व कर्मियों के कथित मनमाने रवैये और बदसलूकी को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जमकर विरोध जताया। यह भी पढ़ें- Siwan News : पंचायत समिति में अधिकारियों की मनमानी और उदासीनता को लेकर हंगामासदस्यों का प्रदर्शन इस दौरान बीडीसी सदस्य अनूप कुमार शर्मा और सौरभ सिंह ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। हालांकि, अन्य सदस्यों के आग्रह पर दोनों वापस बैठक में शामिल हो गए। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शांति देवी ने की। बैठक शुरू होते ही दरौली पंचायत के मुखिया लालबहादुर ने पिछली बैठक की प्रोसेडिंग और उसकी संपुष्टि को लेकर बीपीआरओ और बीडीओ से जवाब मांगा। उप प्रमुख...