Siwan News अचानक बढ़े वोल्टेज से दुकानों में लगे उपकरण जले
सीवान, सितम्बर 6 -- Siwan News बड़हरिया। बड़हरिया अस्पताल रोड स्थित दर्जनों दुकानों में शनिवार को लगभग तीन बजे अचानक वोल्टेज बढ़ जाने से अफरातफरी मच गई। कई दुकानों के विद्युत बोर्ड से तीव्र गति की आवाज के साथ धुआं निकलने लगा, जबकि फ्यूज उड़कर बाहर गिर गया। इस दौरान कई दुकानदारों के पंखे जल गए और बल्ब भी फ्यूज हो गए। दुकानदारों ने बताया कि अचानक वोल्टेज बढ़ने की घटना अक्सर सामने आती है, जिसके कारण दुकानों में लगे विद्युत उपकरण खराब हो जाते हैं। इससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान के साथ काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.