Siwan News अंतिम दिन गणित व अंग्रेजी की परीक्षा में दिखा छात्रों का उत्साह
सीवान, जुलाई 4 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी हाई स्कूल एवं उत्क्रमित हाई स्कूलों में आयोजित कक्षा नौवीं और दसवीं की त्रैमासिक परीक्षा का शनिवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में समापन हो गया।
परीक्षा के विषय अंतिम दिन पहली पाली में गणित तथा दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रखंड के अपग्रेड हाई स्कूल भलूआड़ा, जीएम हाई स्कूल बड़हरिया, अपग्रेड हाई स्कूल बीआरसी बड़हरिया समेत सभी विद्यालयों में निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई। शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई उत्तरपुस्तिकाओं पर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
अनुशासन और पारदर्शिता परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा कक्षों में वीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.