सीवान, जून 5 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को वर्ष 2023 बैच के प्रशिक्षु व परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ने की, जिसमें जिले में पदस्थापित सभी प्रशिक्षु अवर निरीक्षक शामिल हुए।

पुलिस कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था के संधारण, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार तथा जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर विस्तार से चर्चा की।

प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए निर्देश उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया।

जनता-पुलिस समन्वय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना समय की आवश्यकता है।

कार्य संस्कृति क...