siwan News: चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, देखते ही देखते जलकर राख हुआ वाहन, बड़ा हादसा टला
सीवान, जून 4 -- सीवान। नगर थाना क्षेत्र के दाहा पुल स्थित पटेल चौक के समीप गुरुवार की अहले सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा। हालांकि चालक की सतर्कता और सूझबूझ के कारण वाहन में सवार सभी आठ लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव से एक बारात गोपालगंज जिले के मीरगंज गई थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद बाराती स्कॉर्पियो से वापस अपने गांव लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- ओवर ब्रिज पर चलते-चलते धधक उठी बाइक, मची अफरा-तफरी गुरुवार की सुबह जब वाहन सीवान शहर के दाहा पुल स्थित पटेल चौक के पास पहुंचा, तभी चालक को इंजन की तरफ से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थिति को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.