सीवान, जून 3 -- नीरज पाठक सीवान। जिले में नए खोले गए दस डिग्री कॉलेजों में कला संकाय में अभी पढ़ाई शुरू की जाएगी। कला के छह विषयों में नामांकन औश्र पढ़ाई शुरू करने को लेकर प्राचार्य और बर्सर की भी डिग्री कॉलेजों में प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। जिले के दस प्रखंडों में नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पठन-पाठन शुरू करने व प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन के लिए अगले आदेश तक प्रधानाचार्य के रूप में तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्ति की गई है। यह प्रतिनियोजन अगले आदेश तक या नियमित नियुक्ति होने तक प्रभारी रहेगी। यह भी पढ़ें- डिग्री कॉलेजों में कला संकाय के छह विषयों में शुरू होगा नामांकनप्रभारी प्राचार्यों की नियुक्ति दस नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्यों की प्रतिनियुक्ति के साथ ही नए शैक्षणिक सत्र में नियमित रूप स...