नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Siwan District Seats Overall Results: सीवान जिले की विधानसभा सीटों सीवान, जीरादेई, दारौंदा, बड़हरिया, रघुनाथपुर, दरौली (SC), महाराजगंज और गोरियाकोठी कुल आठ सीटों पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। शुरुआती रुझान सुबह 9 बजे तक आने की संभावना है, जबकि हार-जीत का अंतिम परिणाम दोपहर बाद तक ही आएगा। पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2020 में सीवान ज़िले में महागठबंधन (MGB) का स्पष्ट दबदबा रहा था। जिले की 8 में से 6 सीटों पर महागठबंधन को जीत मिली, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को केवल 2 सीटों से संतोष करना पड़ा था। महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 4 सीटों पर जीत हासिल की थी। सिवान में अवध बिहारी चौधरी, रघुनाथपुर में हरिशंकर यादव, दरौंदा में करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह और बरहरिया में बच्चा पांडेय जीते थे। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.