सीवान, जून 8 -- (बड़हरिया से नेयाज) थाना क्षेत्र के सदरपुर बगीचे में सोमवार की सुबह एक आम के पेड़ से अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान सदरपुर निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के 55 वर्षीय पुत्र बीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए बगीचे की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर आम के एक पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। शव देखकर लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान बीरेंद्र सिंह के रूप में की। यह भी पढ़ें- आम के पेड़ से लटका मि...