siwan crime News: बंद चिमनी के गड्ढे से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी
सीवान, जून 10 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के वाजिदही गांव स्थित एक बंद पड़ी ईंट-भट्ठा (चिमनी) के गहरे गड्ढे से बुधवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना पर पहुंची गुठनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीण चिमनी के समीप गए थे। इसी दौरान उनकी नजर गड्ढे में पड़े एक शव पर पड़ी। शव दिखते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- छात्रावास के पीछे खंडहर में मिला अज्ञात महिला का शवपुलिस की जांच सूचना मिलते ही गुठनी थाना की पुलिस टीम मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.